संसद जैसी पवित्र जगह को नौटंकी का अखाड़ा बनाना बेहद शर्मनाक, सनातन संस्कृति का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा समाज: सन्नी शर्मा

सन्नी शर्मा

​राहुल गांधी और कांग्रेस अपनी ओछी हरकतों के लिए तुरंत देश की जनता से माफी मांगें

जालंधर : संसद के भीतर कांग्रेस और विपक्ष द्वारा किए जा रहे अमर्यादित व्यवहार और ड्रामे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) स्पोर्ट्स सेल, पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सनी शर्मा ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। आज जारी एक तीखे बयान में सन्नी शर्मा ने संसद में कांग्रेस के नेताओं और राहुल गांधी द्वारा की गई हरकत की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे सनातन धर्म व लोकतांत्रिक मर्यादाओं का खुला अपमान करार दिया।
​सनी शर्मा ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत और लोकतंत्र के मंदिर यानी संसद भवन के भीतर आज कांग्रेस ने जो तमाशा किया है, उसने हर देशभक्त और धार्मिक नागरिक को आहत किया है। संसद में एक नकली स्वरूप बनाकर, सामने गुल्लक रखकर जो ड्रामा रचा गया, वह न सिर्फ हास्यास्पद है बल्कि हमारी धार्मिक मान्यताओं का मजाक उड़ाने जैसा है।
​सन्नी शर्मा ने सीधे तौर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस आलाकमान को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “संसद गंभीर नीति-निर्धारण और देश के विकास की चर्चा का स्थान है, लेकिन कांग्रेस ने इसे नौटंकी का अखाड़ा बना दिया है। कभी यह लोग संसद में किसी भी पवित्र प्रतीक का अपमान करते हैं, तो कभी इस तरह के पाखंडी ड्रामे रचते हैं। यह पूरी तरह से सोची-समझी राजनीति का हिस्सा है, जिसका मकसद सिर्फ और सिर्फ देश का माहौल खराब करना और सुर्खियां बटोरना है।”
​सन्नी शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब की जनता और देश का जागरूक समाज कांग्रेस की इस घटिया और अपमानजनक हरकत को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी को अपनी इस ओछी हरकत के लिए तुरंत संसद और देश की जनता से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।
​उन्होंने आगे कहा कि जनता अब कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र और ड्रामेबाजी को अच्छी तरह समझ चुकी है और आने वाले समय में देश के युवा और आम नागरिक लोकतांत्रिक तरीके से इस अपमान का करारा जवाब देंगे।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img