फिरोजपुर मंडल के इतिहास में एक अनूठी पहल: अमृतसर से पहली बार सेब और लुधियाना से पहली बार आम की लोडिंग

लुधियाना स्टेशन पर अपलोड करने के लिए रखे गए फलों के नग।

लुधियाना : मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार के मार्गदर्शन में फिरोजपुर मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अमृतसर रेलवे स्टेशन से पहली बार सेब तथा लुधियाना रेलवे स्टेशन से पहली बार आम की आउटवर्ड लोडिंग सफलतापूर्वक की है। मंडल के निरंतर प्रयासों एवं व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय के परिणामस्वरूप पेरिशेबल फलों के रेल परिवहन को उल्लेखनीय बढ़ावा मिला है।
19 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 15708 के माध्यम से अमृतसर से कटिहार के लिए 97 बॉक्स सेब भेजे गए, जबकि 18 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 13006 द्वारा लुधियाना से हावड़ा के लिए 101 बॉक्स आम रवाना किए गए। मंडल के इतिहास में यह पहली बार है जब इन दोनों स्टेशनों से इन पेरिशेबल फलों की रेलमार्ग से आउटवर्ड लोडिंग की गई है। रेलमार्ग से इन पेरिशेबल फलों की तेज, सुरक्षित एवं किफायती ढुलाई सुनिश्चित होने से उनकी गुणवत्ता बनी रहती है तथा व्यापारियों और किसानों को लाभ मिलता है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट श्री परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि फिरोजपुर मंडल की विश्वसनीय एवं समयबद्ध माल परिवहन व्यवस्था व्यापारियों को बेहतर सुविधा प्रदान कर रही है। मंडल माल यातायात बढ़ाने तथा पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

spot_img

Hot this week

जालंधर में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, अब तक 17 केस

107 संदिग्ध मामलों की निगरानी, 3 मरीज अस्पतालों में...

रतन दुआ बने बार एसोसिएशन जालंधर के नए प्रधान, थिंद बने सेक्रेटरी

जिला बार एसोसिएशन जालंधर चुनाव परिणाम 2026 11 सितंबर को...

जालंधर नॉर्थ… आप हलका इंचार्ज वनीत धीर की भाजपा और कांग्रेस में तोड़फोड़

बड़ा सवाल-  भाजपा के वर्कर दिनेश ढल्ल की भाजपा...

Topics

जालंधर में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, अब तक 17 केस

107 संदिग्ध मामलों की निगरानी, 3 मरीज अस्पतालों में...

रतन दुआ बने बार एसोसिएशन जालंधर के नए प्रधान, थिंद बने सेक्रेटरी

जिला बार एसोसिएशन जालंधर चुनाव परिणाम 2026 11 सितंबर को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img