फिल्लौर थाने में पुलिस की कस्टडी में युवक की मौत, कल ही उठाकर लाई थी पुलिस

फिल्लौर थाने की हवालात में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

फिल्लौर (लाल कमल, जागरूक पंजाब) : स्थानीय नगर इलाके के रहने वाले युवक मनदीप की फिल्लौर थाने की हवालात में कथित तौर पर फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों में गहरा रोष व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मनदीप को कल रात किसी मामले में वांछित (वांटेड) होने के चलते हिरासत में लिया था। उसे थाने की हवालात में रखा गया था, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव फंदे से लटकता मिला।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी (डी) और एसएचओ भुल्लर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

जांच जारी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और घटना के समय ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की भूमिका की भी समीक्षा की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का आधिकारिक खुलासा हो सकेगा।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img