जालंधर (जागरूक पंजाब) : लोक कला मंच की तरफ से पंजाबी गीत ‘विछोड़ा’ का लोकार्पण पांच सितंबर को प्रेस क्लब में किया जाएगा। इस संबंध में विशेष समागम करवाया जा रहा है, जिसकी प्रधानगी सतनाम सिंह माणक करेंगे। विशेष मेहमान कुलदीप सिंह बेदी, राकेश शांतिदूत होंगे। इस संबंध में मंच के प्रधान डॉ. लखविंदर सिंह जौहल ने बताया कि प्रेस क्लब में 5 सितंबर को दोपहर 12 बजे आयोजन किया जाएगा। इस मौके गणमान्यों का स्वागत स्वयं लखविंदर सिंह जौहल और जनरल सेक्रेटरी दीपक शर्मा चनारथल करेंगे।






