आम आदमी पार्टी का जोर… ‘आम आदमी’ को ही थप्पड़? वीडियो देखें…

मामला ट्रक ड्राइवर को थप्पड़ मारने का… भाजपा-शिअद का भगवंत मान से सवाल- आप विधायक मैडम छीना के खिलाफ एफआईआर होगी?

लुधियाना/जालंधर (मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब) : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। वीडियो में लुधियाना साउथ से आम आदमी पार्टी की विधायक रजिंदर पाल कौर छीना पर एक ट्रक ड्राइवर को थप्पड़ मारने का आरोप है। सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर ने कथित तौर पर साइड नहीं दी थी, जिसके बाद विधायक द्वारा उसके साथ हाथापाई किए जाने का आरोप है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और घटना के पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक जानकारी अभी सामने आना बाकी है।

दूसरी तरफ मामले को लेकर भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने सीधे मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा के स्टेट जनरल सेक्रेटरी परमिंदर सिंह बराड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल वीडियो का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि क्या आम आदमी पार्टी की विधायक कानून से ऊपर हैं? उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा कि क्या विधायक छीना के खिलाफ FIR दर्ज होगी या सरकार अपनी विधायक को बचाएगी।

वहीं, अकाली दल के जनरल सेक्रेटरी बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी इस मामले को लेकर AAP सरकार पर तीखा हमला बोला। मजीठिया ने लिखा कि जब मुख्यमंत्री भगवंत मान ही दलित गुलजार की मौत को “छोटी घटना” बताएंगे तो उनके चेले भी बेखौफ होंगे। उन्होंने लुधियाना में AAP विधायक छीना पर गरीब ट्रक ड्राइवर की पिटाई का आरोप लगाते हुए इसे उसी सोच का नतीजा बताया और सवाल उठाया कि क्या आम आदमी की नजरों में गरीब की कोई औकात नहीं है।

विपक्ष का निशाना सीधे सरकार के उस राजनीतिक दावे पर है, जिसमें आम आदमी को सत्ता के केंद्र में रखने की बात कही जाती है। भाजपा और अकाली दल का आरोप है कि यदि वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोप सही साबित होते हैं तो मामला केवल एक विधायक के व्यवहार का नहीं, बल्कि सत्ता के प्रभाव और आम नागरिक के साथ व्यवहार का भी है।

फिलहाल पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल पुलिस कार्रवाई को लेकर है। क्या वायरल वीडियो की जांच होगी? क्या ट्रक ड्राइवर की शिकायत दर्ज की जाएगी? और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो क्या विधायक के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी? इन सवालों पर पुलिस और पंजाब सरकार का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img