पिता की मौत के मामले में बेटे समेत तीन पर केस, पैसों को लेकर हुआ था विवाद

जालंधर : हरगोबिंद नगर में पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दलजीत सिंह पुत्र फकीर सिंह के रूप में हुई है। वह एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। मामले में थाना नंबर-8 की पुलिस ने दलजीत सिंह के बेटे सुखपाल सिंह, उसकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुखपाल सिंह ने रुही नाम की लड़की से लव मैरिज की थी। बताया गया है कि दलजीत सिंह इस शादी के पक्ष में नहीं था और उसने सुखपाल को घर से अलग कर दिया था। सुखपाल पहले दुबई गया था, लेकिन बाद में वापस लौट आया। इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ हरगोबिंद नगर में किराए के मकान में रहने लगा।

बताया जा रहा है कि सुखपाल की आर्थिक स्थिति इन दिनों ठीक नहीं चल रही थी। वह पैसों के लिए अपने पिता पर निर्भर था। पिता द्वारा पैसे देने से इनकार किए जाने के बाद दोनों के बीच विवाद था। बीती रात सुखपाल अपनी पत्नी और दोस्त के साथ दलजीत सिंह के घर पहुंचा। वहां उसने पिता से पैसों की मांग की, लेकिन दलजीत सिंह ने पैसे देने से मना कर दिया।

पैसे देने से इनकार करने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान दलजीत सिंह पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। हमले में गंभीर चोट लगने के बाद उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर थाना नंबर-8 के प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले में बीएनएस की धारा 103 और 103(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

spot_img

Hot this week

मां दर्शी जी के आशीर्वाद से अमृतवाणी-संकीर्तन एवं शुभ-प्रवचन 21 और 22 नवंबर को

* संत शिरोमणि स्वामी सत्यानन्द जी महाराज एवं परम...

Topics

सभी राजनीतिक पार्टियां सिख चेहरों को उचित प्रतिनिधित्व दें: सिख तालमेल कमेटी

मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब जालंधर : सिख तालमेल कमेटी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img