जालंधर (जागरूक पंजाब) : सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल गेस्ट हाउस में एक युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि रात को ही एक जोड़े ने कमरा लिया था, लेकिन सुबह लड़की की लाश मिली। सूत्रों के मुताबिक लड़की कुछ दिनों से यहीं रुक रही थी और उसे एक लड़का मिलने आता था। वह कमरे में तीन-चार घंटे रूकता था ओर फिर चला जाता था। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास रॉयल होटल में युवती की लाश मिली। पुलिस के मुताबिक, युवती पिछले दो दिनों से कमरा नंबर-102 में रुकी हुई थी। सुबह करीब 7 बजे जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती कमरे में मृत पड़ी थी।” पहली नजर में उसकी उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है और यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह कहां की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसकी पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
स्टेशन के पास होटलों में चल रहा रात का खेल… पुलिस चुप
जिक्रयोग है कि सिटी रेलवे स्टेशन के पास कई होटल ऐसे खुल चुके हैं, जो रात के समय गुलजार हो जाते हैं। ऐसे होटलों में पुलिस की दबिश भी न के बराबर है। पुलिस मुलाजिम इन होटलों के दोनों तरफ नाकाबंदी करके आम पब्लिक को जांच के नाम पर तंग करते हैं, लेकिन होटलों में कोई जांच नहीं होती।
लगातार वॉयस मेल पर जाता रहा थाने का नंबर…
इस संबंध में जब थाना बारादरी के ऑफिशियल नंबर 9592918573 पर कॉल की गई तो लगातार वॉयस मेल पर जाता रहा।



