फिल्लौर-नूरमहल रोड पर सड़क हादसा, मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल, वीडियो देखें…

फिल्लौर: बीती रात करीब 9 बजे फिल्लौर-नूरमहल रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, नूरमहल रोड पर एक ट्रक खराब होने के कारण सड़क के किनारे खड़ा हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गया।

घटना के संबंध में ट्रक ड्राइवर ने बताया कि उसे प्यास लगी थी, जिसके कारण उसने ट्रक को सड़क के किनारे साइड में लगाया और दुकान से ठंडा लेने चला गया। वापस आकर जब उसने ट्रक को स्टार्ट करने की कोशिश की, तो गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। इसके बाद वह मैकेनिक को बुलाने के लिए चला गया। इसी बीच पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी और यह हादसा हो गया।

घटनास्थल पर मौजूद मोहल्ला निवासियों ने भी बताया कि ट्रक बिल्कुल अपनी साइड में खड़ा था और पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल की ट्रक के साथ सीधी टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद घायल मोटरसाइकिल सवार को इलाज के लिए फिलौर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद लुधियाना रेफर कर दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही 112 पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था और पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने उसमें टक्कर मारी है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले के संबंध में थाना फिलौर के ड्यूटी अफसर को सूचित कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img