कहा, नशा रोकने के दावे फेल, घर-घर पहुंचकर नौजवानों को घुन की तरह खा रहा नशा
जालंधर (मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब) : आज शिरोमणि अकाली दल हलका उत्तरी के समूह कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ओर से जत्थेदार कुलवंत सिंह मन्नण, मुख्य सचिव, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, के विदेश दौरे से वापस लौटने के उपरांत हलका उत्तरी विधानसभा के इंचार्ज हरिंदर सिंह ढींडसा की ओर से शिरोमणि अकाली दल में टकसाली अकाली कार्यकर्ताओं को दी गई नई जिम्मेदारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह मोहल्ला अमन नगर स्थित जत्थेदार कुलवंत सिंह मन्नण के निवास पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कुलवंत सिंह मन्नण ने समूची हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुराने, टकसाली और मेहनती अकाली कार्यकर्ताओं को पार्टी हाईकमान ने रणजीत सिंह राणा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा अवतार सिंह घुम्मण को पीएसी का सदस्य नियुक्त करके जालंधर शहर का मान-सम्मान बढ़ाया है।
सरदार मन्नण ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पंजाब की एकमात्र विशिष्ट क्षेत्रीय पार्टी है, जिसने हमेशा पंजाब के ज्वलंत मुद्दों, हर वर्ग के लोगों की समस्याओं और पंजाब की जायज मांगों को हल करवाने के लिए संघर्ष किया है। पार्टी ने पंजाब को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए सकारात्मक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आज पंजाब पिछली शिरोमणि अकाली दल सरकार को अपनी बैठकों में बैठकर याद कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 10 वर्षों के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पंजाब के विकास और तरक्की की बजाय पंजाब की आपसी भाईचारे की सांझ में दरारें डालकर सत्ता का आनंद लिया और लोगों की किसी भी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल सरकार की ओर से पंजाब का किया गया सर्वपक्षीय विकास, तरक्की, खुशहाली, अमन-शांति और पंजाब के समृद्ध विरसे को संभालने के लिए हर वर्ग के लोगों की यादगारें बनाकर उन्हें ऐतिहासिक दृष्टिकोण से पंजाब के लोगों को अवगत करवाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज की मौजूदा सरकार ने करोड़ों रुपये का कर्ज लेकर पंजाब को खोखला और कर्जदार बना दिया है। जिस सरकार की ओर से एक महीने में नशा खत्म करने के दावे किए गए थे, वह नशे के सौदागरों पर नकेल नहीं डाल सकी। नशा घर-घर पहुंचकर लोगों के बेटे-बेटियों को घुन की तरह खा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों में शिरोमणि अकाली दल को दोबारा पंजाब की बागडोर सौंपने के लिए लोगों ने मन बना लिया है।
मन्नण ने कहा कि रणजीत सिंह राणा और अवतार सिंह घुम्मण को पार्टी की ओर से दिए गए मान-सम्मान का हम सरदार सुखबीर सिंह बादल, अध्यक्ष, शिरोमणि अकाली दल, का दिल की गहराइयों से स्वागत और धन्यवाद करते हैं।
इस मौके पर भजन लाल चोपड़ा, अध्यक्ष, एससी विंग, जिला जालंधर, बाबा सुखविंदर सिंह, अकाल अकादमी, तथा सर्कल प्रधानों में सतिंदर सिंह पीता, जगजीत सिंह खालसा, महेंद्र सिंह जंबा, जगदीप सिंह बिरदी, पलविंदर सिंह भाटिया, करतार सिंह बिल्ला, जतिंदर सिंह मझैल मौजूद रहे। इसके अलावा धार्मिक नेता दलजीत सिंह लम्मा पिंड, पलविंदर सिंह भाटिया, राज कुमार जसवाल, हरप्रीत सिंह बंसल, शाम लाल क्लेर, मनप्रीत चोपड़ा, पवन महे, अमृत भगत, फुम्मण सिंह लम्मा पिंड, सुरिंदर सिंह राज, संतोषपुरा, गुरजीत सिंह, करनैल सिंह, जगमोहन सिंह, कुलविंदर बसरा, बलवीर सिंह, सुरिंदर पाल पप्पा, राजकुमार जसवाल, अमरजीत सिंह, शेर सिंह बाजवा, जतिंदर सिंह रिंका, हरप्रीत सिंह उर्फ अकाल सिंह, अमरजीत सिंह, बहादर सिंह जैमल नगर, रणवीर सिंह बल्ल, जोगिंदर सिंह जंबा, अमरजीत सिंह जज, महेंद्र सिंह ठेकेदार, ओम प्रकाश तथा अन्य कई अकाली कार्यकर्ता मौजूद थे।
रणजीत राणा के सम्मान के अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं की ओर से सिरोपा और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गया।






