नामांकन के आखिरी दिन चली अचीवर्स ग्रुप की आंधी… प्रोग्रेसिव के नामांकन करने वाले कैंडिडेट आपने समर्थकों को आवाजें लगाते रहे

चंद समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे प्रोग्रेसिव ग्रुप के मनिंदर विरदी ग्लैडी।

जालंधर (मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब) : जिमखाना जालंधर के चुनाव को लेकर नामांकन के आखिरी दिन हालात बिलकुल बदले से नजर आए। क्लब में अचीवर्स ग्रुप के सदस्यों ने नामांकन किया। हालात ऐसे रहे कि हर कोई एक दूसरे के साथ फोटो खिंचवाने को आतुर दिखा, लेकिन प्रोग्रेसिव ग्रुप के लिए दिन कुछ अच्छा नहीं रहा। उनके कैंडिडेट मनिंदर विरदी ग्लैडी नामांकन करने पहुंचे तो उनके साथ गिनती के ही लोग थे। वे तो अपने साथ आए अन्य समर्थकों को आवाजें लगाते रहे, लेकिन कोई फोटो खिंचवाने आगे नहीं आया। हालांकि एक दिन पहले जब बाकी साथियों ने नामांकन किया, तब कुछ राहत भरे हालात थे। फिलहाल देर शाम तक क्लब में अचीवर्स ग्रुप की आवाजाही लगी रही। शाम 6 बजे एक मीटिंग भी की गई, जिसमें आगे की रणनीति तय की गई। इस मीटिंग में जॉइंट सेक्रेटरी पद के दावेदार हरप्रीत सिंह गोल्डी के साथ पहली बार चुनाव मैदान में उतरे जुबिन शंगारी व अन्य मेंबर मौजूद रहे।

तीन टर्म से एग्जीक्यूटिव मेंबर रहे, इस बार जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए आगे आए हरप्रीत गोल्डी

अचीवर्स ग्रुप के जॉइंट सेक्रेटरी पद के दावेदार हरप्रीत सिंह गोल्डी।

हालांकि सुबह नामांकन के वक्त ही जॉइंट सेक्रेटरी पद के प्रबल दावेदार हरप्रीत सिंह गोल्डी ने क्लियर कर दिया था कि जिमखाना क्लब उनका परिवार है और वे अपने इस परिवार के प्रति जवाबदेह हैं। चुनाव लड़ना तो बस आपसी एकजुटता प्रतीक है, वे सबके साथ हैं और सभी उन्हें सहयोग भी दे रहे हैं। उन्होंने क्लब में सीनियर्स और सीनियर सिटीजंस की जरूरतों को पहल के आधार पर रखा। वे कहते हैं कि क्लब के मेंबर्स के लिए आने वाले दिनों में काफी प्लानिंग की गई हैं। पूरा ग्रुप क्लब की बेहतरी के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि तीन टर्म से वे एग्जीक्यूटिव पद पर सेवाएं दे चुके हैं, लेकिन इस बार ग्रुप ने जॉइंट पद के लिए उतारा है। जिमखाना क्लब की तरक्की सभी ने इकट्ठे मिलकर होते रहे हैं। तीन टेन्योर में मैंने समझा है कि जिम की मशीनों को अपग्रेड करना और फूड क्वालिटी को इंप्रूव करना प्राथमिकता रहेगी। यंगस्टर और फुटफॉल बढ़ाना है। मेंबर्स के लिए क्लब में फर्स्ट एड रूम बनाया जाएगा। वहां लाइफ सेविंग मेडिसिन उपलब्ध रहेंगी।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img