जिमखाना चुनाव : विजय सहदेव होंगे प्रोग्रेसिव ग्रुप के सचिव पद के उम्मीदवार, निजी कारणों से प्रो. विपन झांझी एग्जीक्यूटिव का चुनाव लड़ेंगे

जालंधर (जागरूक पंजाब) : जालंधर जिमखाना क्लब चुनाव को लेकर प्रोग्रेसिव ग्रुप ने अपने उम्मीदवारों में बड़ा बदलाव किया है। सचिव पद के लिए अब प्रो. विपन झांझी की जगह विजय सहदेव चुनाव मैदान में होंगे। वहीं, प्रो. विपन झांझी प्रोग्रेसिव ग्रुप की ओर से एग्जीक्यूटिव सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।

निजी कारणों के चलते लिया फैसला

प्रो. विपन झांझी ने बताया कि उनकी पत्नी की अचानक तबीयत खराब हो गई है। ऐसे में सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए चुनाव प्रचार और उससे जुड़ी जिम्मेदारियों को पूरी तरह निभाना उनके लिए फिलहाल मुश्किल हो सकता है। इसी वजह से उन्होंने सचिव पद की बजाय एग्जीक्यूटिव सदस्य के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

बोले—सदस्यों का भरोसा रहा तो सेवा जारी रखूंगा

प्रो. झांझी ने कहा कि वह प्रोग्रेसिव ग्रुप के साथ ही चुनाव मैदान में रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिमखाना क्लब के सदस्य उन्हें एग्जीक्यूटिव सदस्य के रूप में भी अपना समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद यदि क्लब के सदस्य भविष्य में फिर उन पर भरोसा जताते हैं, तो वह पूरी जिम्मेदारी के साथ क्लब की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे।

विजय सहदेव के सामने नई चुनौती

सचिव पद पर उम्मीदवार बदलने के बाद प्रोग्रेसिव ग्रुप की चुनावी रणनीति में भी बदलाव माना जा रहा है। अब विजय सहदेव सचिव पद के लिए ग्रुप का चेहरा होंगे। जिमखाना चुनाव में पहले से जारी मुकाबले के बीच इस बदलाव ने चुनावी सरगर्मियां और बढ़ा दी हैं।

spot_img

Hot this week

अब की बारी… जुबिन शंगारी, याद रखें सीरियल नंबर 5

क्लब के सीनियर्स की ओर से संदेश- अनुभव, ऊर्जा...

रात 11ः30 लाइव… जिमखाना क्लब मेरा घर और मेंबर्स पारिवारिक सदस्य : जुबिन शंगारी

अचीवर्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव मेंबर उम्मीदवार जुबिन शंगारी ने...

कर्मचारियों पर सख्ती से घिरी मान सरकार, विपक्ष ने पूछा- हक मांगने वालों को नोटिस क्यों?

सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का गुस्सा बना सियासी मुद्दा;...

कार्रवाई के पत्र पर मुलाजिमों की दो टूक- 29 को सूबे की मीटिंग में सीएम को देंगे जवाब

सूबा प्रधान सुखजीत सिंह बोले- सूचियां जितनी मर्जी बनती...

Topics

अब की बारी… जुबिन शंगारी, याद रखें सीरियल नंबर 5

क्लब के सीनियर्स की ओर से संदेश- अनुभव, ऊर्जा...

रात 11ः30 लाइव… जिमखाना क्लब मेरा घर और मेंबर्स पारिवारिक सदस्य : जुबिन शंगारी

अचीवर्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव मेंबर उम्मीदवार जुबिन शंगारी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img