फिल्लौर थाने की हवालात में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
फिल्लौर (लाल कमल, जागरूक पंजाब) : स्थानीय नगर इलाके के रहने वाले युवक मनदीप की फिल्लौर थाने की हवालात में कथित तौर पर फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों में गहरा रोष व्याप्त है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मनदीप को कल रात किसी मामले में वांछित (वांटेड) होने के चलते हिरासत में लिया था। उसे थाने की हवालात में रखा गया था, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव फंदे से लटकता मिला।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी (डी) और एसएचओ भुल्लर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
जांच जारी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और घटना के समय ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की भूमिका की भी समीक्षा की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का आधिकारिक खुलासा हो सकेगा।




