सिटी रेलवे स्टेशन के पास रॉयल गेस्ट हाउस में फिर हंगामा पुलिस पहुंची

यह वही गेस्ट हाउस, जहां कुछ दिन पहले ही मिली थी युवती की लाश

इसी रॉयल गेस्ट हाउस में कुछ दिन पहले मिली थी युवती की लाश

जालंधर (मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब) : सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल गेस्ट हाउस में बुधवार को एक बार फिर हंगामा हो गया। यह वही गेस्ट हाउस है जिसमें पिछले हफ्ते ही एक लड़की की लाश मिली थी। जानकारी के मुताबिक बुधवार बाद दोपहर शोर मच गया कि रॉयल गेस्ट हाउस में रेड पड़ गई है। पुलिस मौके पर थी तो बाजार में तरह-तरह की बातें होने लगीं। आखिर इसके बाद मामले का खुलासा हुआ कि गेस्ट हाउस में एक महिला रहने आई थी। उसके साथ एक बच्चा भी था। बाद दोपहर महिला ने शोर-शराबा शुरू कर दिया। गेस्ट हाउस संचालकों ने इसकी खबर पुलिस को दी।

शाम करीब 5 बजे गेस्ट हाउस के मालिक विजय अरोड़ा ने बताया कि महिला ने शराब पी रखी थी। उसके साथ एक बच्चा भी था। पुलिस के बारे पूछने पर बोले कि महिला को तो पुलिस ले गई और बच्चे के लिए उसके परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।

सानूं तां ऐनां ही पता है, बाकी जानकारी गैस्ट हाउस मालकां कोलों लै लयो : एएसआई

इस संबंध में मौके पर पहुंचे थाना बारादरी के एएसआई जसवीर सिंह से बात की गई तो बोले- महिला गेस्ट हाउस के अंदर ही है। उसके परिजन आएंगे तो उसे अपने साथ ले जाएंगे। और जानकारी मांगी तो बोले- सानूं ऐनां ही पता है। बाकी गैस्ट हाउस के मालकां कोलों पुछ लओ। इतना कहने के साथ ही उन्होंने अपनी सरकारी अर्टिगा आगे बढ़ा ली।

बड़ा सवाल… गेस्ट हाउस के मालिक विजय अरोड़ा क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं?

spot_img

Hot this week

अब की बारी… जुबिन शंगारी, याद रखें सीरियल नंबर 5

क्लब के सीनियर्स की ओर से संदेश- अनुभव, ऊर्जा...

रात 11ः30 लाइव… जिमखाना क्लब मेरा घर और मेंबर्स पारिवारिक सदस्य : जुबिन शंगारी

अचीवर्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव मेंबर उम्मीदवार जुबिन शंगारी ने...

कर्मचारियों पर सख्ती से घिरी मान सरकार, विपक्ष ने पूछा- हक मांगने वालों को नोटिस क्यों?

सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का गुस्सा बना सियासी मुद्दा;...

कार्रवाई के पत्र पर मुलाजिमों की दो टूक- 29 को सूबे की मीटिंग में सीएम को देंगे जवाब

सूबा प्रधान सुखजीत सिंह बोले- सूचियां जितनी मर्जी बनती...

Topics

अब की बारी… जुबिन शंगारी, याद रखें सीरियल नंबर 5

क्लब के सीनियर्स की ओर से संदेश- अनुभव, ऊर्जा...

रात 11ः30 लाइव… जिमखाना क्लब मेरा घर और मेंबर्स पारिवारिक सदस्य : जुबिन शंगारी

अचीवर्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव मेंबर उम्मीदवार जुबिन शंगारी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img