नॉर्थ में फिर सेंधमारी: ढल्ल के हटते ही मेयर धीर एक्टिव, बावा हैनरी के गढ़ में ‘आप’ का बड़ा सियासी दांव

रविवार को प्रीतनगर में ‘आप’ की मीटिंग, बड़े नेता के आने की उम्मीद, कांग्रेस-भाजपा वर्कर जाएंगे ‘आप’ में

जालंधर (मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब) : विधानसभा हलका नॉर्थ में नगर निगम चुनावों से ठीक पहले सियासी हलचल चरम पर पहुंच गई है। विधायक बावा हैनरी का मजबूत किला माने जाने वाले इस हलके में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर बड़ी सेंधमारी की तैयारी कर ली है। हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल को पद से हटाए जाने के तुरंत बाद मेयर वनीत धीर मोर्चे पर पूरी तरह एक्टिव हो गए हैं। रविवार को प्रीत नगर में एक अहम राजनीतिक मीटिंग बुलाई गई है, जिसमें कांग्रेस और भाजपा के कई दिग्गजों की ‘आप’ में वापसी और नई जॉइनिंग कराई जाएगी।

इससे पहले मेयर वनीत धीर की मौजूदगी में पूर्व कौंसलर दिवंगत विक्की कालिया के बेटे अंशुमन कालिया अपने समर्थकों के साथ ‘आप’ का दामन थाम चुके हैं। अब प्रीत नगर की मीटिंग के जरिए मेयर धीर और आप नेतृत्व नॉर्थ हलके के सियासी समीकरण पूरी तरह बदलने के मूड में हैं।

छोटेपुर ग्रुप की वापसी, डॉ. बीएस आनंद बने सूत्रधार
रविवार को होने जा रही इस मीटिंग के मुख्य सूत्रधार डॉ. बीएस आनंद हैं। डॉ. आनंद, जो बीच में कांग्रेस में चले गए थे, अब दोबारा आम आदमी पार्टी में घर वापसी कर रहे हैं। उनके साथ ही वर्ष 2022 में ‘आप’ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुच्चा सिंह छोटेपुर के ग्रुप से जुड़े रहे वे तमाम वर्कर भी दोबारा पार्टी का हिस्सा बनेंगे, जो बीच में निष्क्रिय हो गए थे या कांग्रेस-भाजपा में चले गए थे। डॉ. बीएस आनंद का दावा है कि इस मीटिंग के जरिए कम से कम 15 से 20 ऐसे सीनियर नेता और वर्कर दोबारा एक्टिव होंगे, जो पिछले कुछ समय से पार्टी गतिविधियों से दूर (ठंडे) पड़े हुए थे।

हैनरी का दावा बनाम जमीनी हकीकत
अभी दो दिन पहले ही ‘जागरूक पंजाब’ से खास बातचीत में विधायक बावा हैनरी ने हलके में हो रही तोड़-फोड़ पर बेफिक्री जताते हुए कहा था कि “केवल एक वर्कर ही आप में गया है, इससे पार्टी या उनके किले पर कोई फर्क नहीं पड़ता।”
लेकिन महज़ 48 घंटे के भीतर प्रीत नगर में बुलाई गई यह बड़ी मीटिंग और कांग्रेस-भाजपा से 15-20 नेताओं की संभावित जॉइनिंग यह साफ दर्शाती है कि नॉर्थ में सेंधमारी का सिलसिला थम नहीं रहा है। हैनरी के दावे के उलट, विपक्षी खेमे की यह गोलबंदी सीधे तौर पर उनके गढ़ को चुनौती देती नजर आ रही है।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img