पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका! टिकट कटने पर दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, 40 उम्मीदवारों की पहली सूची के बाद बढ़ी सियासी हलचल

समाना के विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने सोशल मीडिया पर किया इस्तीफे का ऐलान, सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी छोड़ी पार्टी

जागरूक पंजाब न्यूज नेटवर्क, चंडीगढ़ : पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने फैसले की जानकारी दी। वहीं, सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के भी आम आदमी पार्टी छोड़ने की खबर सामने आई है। उन्होंने भी अपने इस्तीफे की पुष्टि की है।

40 उम्मीदवारों की पहली सूची के बाद बढ़ी नाराजगी

दोनों विधायकों के इस्तीफे ऐसे समय सामने आए हैं, जब आम आदमी पार्टी ने शनिवार को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची में चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा के नाम शामिल नहीं थे। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि आगामी चुनाव में टिकट नहीं मिलने की आशंका दोनों विधायकों की नाराजगी की वजह हो सकती है।

इस्तीफे के कारणों पर सियासी चर्चा तेज

चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इस्तीफे के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की है। दूसरी ओर, हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पार्टी से इस्तीफा देने की पुष्टि कर दी है। दोनों विधायकों के फैसले से पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि दोनों विधायक आगे किस राजनीतिक दल का रुख करते हैं।

spot_img

Hot this week

मां दर्शी जी के आशीर्वाद से अमृतवाणी-संकीर्तन एवं शुभ-प्रवचन 21 और 22 नवंबर को

* संत शिरोमणि स्वामी सत्यानन्द जी महाराज एवं परम...

Topics

सभी राजनीतिक पार्टियां सिख चेहरों को उचित प्रतिनिधित्व दें: सिख तालमेल कमेटी

मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब जालंधर : सिख तालमेल कमेटी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img