स्पीड रिकार्ड्स और पप्पी स्वीट्स को शोक… जालंधर में ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, 2 की मौत; बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे दोनों

स्पीड रिकॉर्ड कंपनी और पप्पी स्वीट्स के मालिकों के बेटे थे मृतक, कार में सवार थे 5 युवक; पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर पर हुआ हादसा,

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। जालंधर में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा पुलिस लाइन के पास स्थित फ्लाईओवर पर हुआ, जहां बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे युवकों की फॉक्सवैगन कार नगर निगम की खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार दो युवकों की जान चली गई।

मृतकों की पहचान मशहूर पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश के बेटे विदित ओलक और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

फ्लाईओवर पर सफाई कर रहे थे निगम कर्मचारी

थाना बारादरी के एसएचओ साहिल चौधरी के मुताबिक, पुलिस को तड़के करीब 3 बजे हादसे की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर पर सफाई कर रहे थे। कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने और उसे ले जाने के लिए फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी की गई थी।

पुलिस के अनुसार, कार बीएमसी चौक की ओर से बीएसएफ चौक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के समय कार में कुल पांच युवक सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई।

परिजनों ने कार्रवाई से किया इनकार

एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों के परिजनों ने पुलिस से आगे की कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के शव परिवारों को सौंप दिए गए। कार में सवार अन्य तीन युवक हादसे के बाद अपने घर जा चुके थे।

spot_img

Hot this week

मां दर्शी जी के आशीर्वाद से अमृतवाणी-संकीर्तन एवं शुभ-प्रवचन 21 और 22 नवंबर को

* संत शिरोमणि स्वामी सत्यानन्द जी महाराज एवं परम...

Topics

सभी राजनीतिक पार्टियां सिख चेहरों को उचित प्रतिनिधित्व दें: सिख तालमेल कमेटी

मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब जालंधर : सिख तालमेल कमेटी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img