पंजाब की सामाजिक चुनौतियों पर डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में मंथन, नैतिकता और डिजिटल जिम्मेदारी पर दिया जोर

भ्रष्टाचार, नशे और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर विशेषज्ञों ने रखे विचार, युवाओं को तथ्य जांचने और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश

मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब
जालंधर : डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी, जालंधर में ‘गल्ल पंजाब दी: तूतां वाले खूह ते’ कार्यक्रम के तहत ‘हमारी सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिकता’ विषय पर पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया। इसमें भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, नशे की समस्या, नैतिक मूल्यों में गिरावट और युवाओं पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का चरित्र उसके व्यवहार से झलकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों और भ्रामक जानकारी के प्रसार पर चिंता जताते हुए युवाओं को तथ्यों की जांच करने और डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की सलाह दी।

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट बलतेज सिंह ढिल्लों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नागरिकों की जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से रिश्वत देने और लेने जैसी गतिविधियों का विरोध करने तथा दैनिक जीवन में ईमानदारी अपनाने की अपील की।

रामगढ़िया कॉलेज, फगवाड़ा के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अवतार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल अंकों के बजाय ज्ञान और कौशल हासिल करने पर ध्यान देना चाहिए। मोटिवेशनल स्पीकर एवं लाइफ कोच तरवीन कौर ने किसी भी संदेश को आगे साझा करने से पहले उसकी सत्यता जांचने की जरूरत बताई।

यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान विभाग की कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रतिमा शर्मा ने सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल और ‘डूमस्क्रॉलिंग’ के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मनिंदर सिंह ने युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं, बरुन कौर मान ने शिक्षा में नैतिक मूल्यों की अहमियत बताई।

अंत में डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. कमलजीत कौर सिद्धू ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। चर्चा में नैतिक आचरण, सार्थक शिक्षा, आलोचनात्मक सोच और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

spot_img

Hot this week

मां दर्शी जी के आशीर्वाद से अमृतवाणी-संकीर्तन एवं शुभ-प्रवचन 21 और 22 नवंबर को

* संत शिरोमणि स्वामी सत्यानन्द जी महाराज एवं परम...

Topics

सभी राजनीतिक पार्टियां सिख चेहरों को उचित प्रतिनिधित्व दें: सिख तालमेल कमेटी

मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब जालंधर : सिख तालमेल कमेटी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img