
लोगों की समस्याओं का समाधान और बुनियादी सुविधाओं में सुधार वनीत धीर की प्राथमिकता : श्वेता धीर
मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब
जालंधर : हलका नॉर्थ में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 24 में उनकी पत्नी श्वेता धीर ने नए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। अड्डा होशियारपुर के पास मोहल्ला पुरानी कचहरी में इस ट्यूबवेल के शुरू होने से इलाके के लोगों को जल संकट से राहत मिल जाएगी। इसके अलावा गंदे पानी की सप्लाई से भी उन्हें राहत मिलेगी।

इस मौके पर श्वेता धीर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के हलका नॉर्थ इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर की प्राथमिकता हलके का सर्वपक्षीय विकास करवाना और लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली परेशानियों से राहत दिलाने के लिए बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना जरूरी है। पानी, सीवरेज, सड़क और अन्य स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
श्वेता धीर ने कहा कि वनीत धीर का प्रयास है कि हलके के अलग-अलग वार्डों में रहने वाले लोगों की जरूरतों के मुताबिक विकास कार्य करवाए जाएं। लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना और इलाके में सुविधाओं को मजबूत करना ही विकास का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लोगों के सुझावों और उनकी जरूरतों को भी अहमियत दी जा रही है।
ट्यूबवेल के उद्घाटन के मौके पर आम आदमी पार्टी के समर्थन में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने ‘आम आदमी पार्टी जिंदाबाद’, ‘मेयर वनीत धीर जिंदाबाद’ और ‘श्वेता धीर जिंदाबाद’ के नारे लगाए।
इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज शुभम शर्मा ने कहा कि वार्ड में गंदे पानी की सप्लाई हो रही थी। इससे लोग काफी परेशान थे। इस मौके बड़ी संख्या में इलाकावासी मौैजूद रहे। श्वेता धीर ने उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सारी दिक्कतों को खत्म कर दिया जाएगा। शुभम शर्मा ने कहा कि मैडम श्वेता धीर ने काम का उद्घाटन करके इस समस्या का हल करवा दिया है। इस मौके पार्षद पति गगन बाली और बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी मौजूद थे।







