See VIDEO…सिसोदिया तूं की लैणा-देणा पंजाब दा… सब तों वड्डा डाकू, 420 दा सरगना…

पंजाब में ईडी की रेड के बाद वर्करों द्वारा कागज छीनने की घटना के बाद भड़के सांसद बिट्टू, बोले-

“लुटेरों पर रेड हो रही है तो भोले-भाले वर्करों को ढाल क्यों बनाया जा रहा?”

चंडीगढ़/मोहाली (जागरूक पंजाब न्यूज नेटवर्क) :
पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सियासी टकराव अब सड़क तक पहुंच गया है। मोहाली स्थित GMADA मुख्यालय में लगातार तीसरे दिन ED की कार्रवाई और उसके विरोध में AAP कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बीच भाजपा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला है।

बिट्टू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि “रेडां पै रहियां ने लुटेरियां ‘ते, ते सड़कां ‘ते ढाल बना के खड़ा कित्ता जा रिहा भोले-भाले वर्करां नूं”। उन्होंने AAP नेतृत्व से सवाल करते हुए कहा कि अपने कथित भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल करना बंद किया जाना चाहिए।

बिट्टू ने अपने हमले में AAP के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया को भी निशाने पर लिया। उन्होंने सिसोदिया के खिलाफ बेहद तीखी भाषा इस्तेमाल करते हुए उन्हें “डाकू” तक कहा और सवाल उठाया कि “सिसोदिया, तेरा पंजाब से क्या लेना-देना?”। बिट्टू ने उन्हें “420 लोगों का सरगना” भी कहा।

सिसोदिया का जवाब भी बेहद तीखा

दरअसल, मौजूदा विवाद की एक कड़ी सिसोदिया की आज की प्रतिक्रिया से जुड़ी है। ED की कार्रवाई पर सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय एजेंसी को “मोदी की डकैत सेना” बताते हुए आरोप लगाया कि ED लोगों को डराने के लिए उनके घरों में घुस रही है और तलाशी में कुछ नहीं मिल रहा। इसी बयान के जवाब में बिट्टू ने सिसोदिया पर पलटवार किया और AAP कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठाए।

GMADA में तीसरे दिन भी ED की कार्रवाई

ED ने मंगलवार से मोहाली स्थित GMADA मुख्यालय के अलावा पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में करीब 28 स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया था। द ट्रिब्यून के अनुसार कार्रवाई कथित अनियमितताओं और करीब 100 करोड़ रुपये के संदिग्ध नुकसान से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच के तहत की जा रही है। GMADA भवन की कुछ मंजिलों को सील किए जाने और वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की भी रिपोर्ट है।

इसके अलावा ED ने AAP के पंजाब मामलों के सह-प्रभारी और पूर्व दिल्ली मंत्री सत्येंद्र जैन से जुड़े चंडीगढ़ के आवास पर भी तलाशी ली। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, उनके सेक्टर-39 स्थित सरकारी आवास के ताले तोड़कर अधिकारी अंदर गए क्योंकि जैन मौके पर मौजूद नहीं थे।

लुधियाना में पंजाब के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के भतीजे गुरप्रीत सिंह सैनी के आवास पर भी ED की कार्रवाई की खबर सामने आई है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार एजेंसी वहां कथित मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही थी।

सड़क पर AAP कार्यकर्ता, ED के खिलाफ प्रदर्शन

ED कार्रवाई के विरोध में आज AAP कार्यकर्ता GMADA कार्यालय पहुंचे। कुछ कार्यकर्ताओं के कार्यालय परिसर में प्रवेश करने के बाद ED के खिलाफ नारे लगाए। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड पार कर GMADA परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की और सुरक्षा कर्मियों से धक्का-मुक्की भी हुई।

वहीं पंजाब सरकार ने ED की कार्रवाई की निगरानी के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट ने सर्च और जब्ती प्रक्रिया की निगरानी के लिए वारंट ऑफिसर नियुक्त किया है, जिसने आज तड़के GMADA कार्यालय का दौरा भी किया।

spot_img

Hot this week

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...

जालंधर के गांव ढड्डा में जन्मदिन की पार्टी में गोलीबारी, 42 वर्षीय महिला की मौत

गोली लगने से बच्चा और फोटोग्राफर घायल, थाना पतारा...

Topics

बस्ती बावा खेल में मेडिकल स्टोरों पर रेड, एक लाख नशीली गोलियां बरामद

दुकानदार बिक्री का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाया, ड्रग इंस्पेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img