जालंधर (मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब) : जालंधर नॉर्थ हलके में आम आदमी पार्टी की ओर से इंडस्ट्रियल एरिया में बाबा सोढल जी मंदिर के नजदीक नए दफ्तर का उद्घाटन किया गया। नगर निगम जालंधर के मेयर एवं जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज वनीत धीर ने परिवार और पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में दफ्तर की शुरुआत की। समारोह में बड़ी संख्या में पार्षद, वार्ड व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, चेयरमैन, महिला व युवा विंग से जुड़े कार्यकर्ता तथा विभिन्न क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे।
दफ्तर से हलके की सियासत और जनता से संपर्क पर फोकस

वनीत धीर ने कहा कि नया दफ्तर हलका वासियों की समस्याएं सुनने और उन्हें संबंधित विभागों तक पहुंचाने का केंद्र रहेगा। उन्होंने सड़क, सफाई, सीवरेज, पीने के पानी, स्ट्रीट लाइट सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि हलके के विकास और लोगों की जरूरतों के अनुसार काम करवाने के लिए लगातार संपर्क बनाए रखा जाएगा। समारोह में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नए दफ्तर की शुरुआत पर धीर को बधाई दी। हलका इंचार्ज वनीत धीर ने समारोह में पहुंचने वाले सभी नेताओं, पार्षदों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक प्रतिनिधियों, उद्यमियों और मीडिया प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया।
7 पार्षदों के कांग्रेस जाने की खबर पर समराय का खंडन, जगदीश राम समराय बोले- कांग्रेस में नहीं जा रहा; पूर्व मेयर जगदीश राज राजा ने खबर को बताया ‘बकवास’, कहा- शुक्रवार को करवाएंगे जांच
https://www.facebook.com/share/r/19i48MqLgd/
समारोह के दौरान एक बड़े हिंदी अखबार में एक दिन पहले प्रकाशित उस खबर को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें दावा किया गया था कि जालंधर में आम आदमी पार्टी के 7 पार्षद कांग्रेस में जाने वाले हैं। इसी समारोह में शामिल पार्षद जगदीश राम समराय ने इस दावे से साफ तौर पर इनकार करते हुए कहा कि वह कांग्रेस में नहीं जा रहे हैं। उनके मुताबिक वह आम आदमी पार्टी में ही हैं।
पूर्व मेयर जगदीश राज राजा बोले- कांग्रेस में जाने की बात ‘बकवास’, शुक्रवार को जांच करवाएंगे
खुद को आम आदमी पार्टी का सिपाही बताते हुए पूर्व मेयर जगदीश राज राजा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने 7 पार्षदों के कांग्रेस में जाने संबंधी खबर को “पूरी तरह बकवास” बताया और इसे “शरारत” करार दिया। राजा ने कहा कि इस मामले में शुक्रवार को जांच करवाई जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तरह की खबर किस आधार पर सामने आई।
समारोह में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पहुंचे, पुराने वर्कर भी बने शान

उद्घाटन समारोह में जिला प्रधान अमृत पाल, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमणीक सिंह रंधावा, हलका संगठन इंचार्ज विजय भाटिया, चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, चेयरमैन काकू अहलूवालिया, वाइस चेयरमैन जिमी कालिया, विजय शर्मा, पूर्व मेयर जगदीश राज, आत्म प्रकाश बबलू, अश्वनी अग्रवाल, गगन बाली, गुलशन शर्मा, राजेश विज, मंदीप नोटा, इंदरजीत सिंह, कुलदीप लुबाना, जागर सिंह, शुभम, भारत भूषण, जितेंद्र जीरा, अविनाश माणक, ओम प्रकाश, शिवम वाही, हितेश ग्रेवाल, बालकृष्ण बाली, बब्बू अलवान, कीकी राणा, मोंटी ठाकुर, बीडी शर्मा, दीपक शारदा, चरणजीत बध्दण, डॉ. गुरचरण, देस राज जस्सल, सिमर मलिक, निर्मल निम्मा, हरविंदर कौर, मुकेश सेठी, सौरव सेठ, राज कुमार शर्मा, डीसी गुप्ता, अजय कौल, जतीन गुलाटी, अमित लूथरा, राज के. राजू, गगनदीप, अंशुल अरोड़ा, एमपी सिंह, हरजिंदर सिंह लाडा, पप्पी स्वीट, निर्भय सिंह कंग, सतनामिया, महेंद्र प्रभाकर, सूबेदार यादव और मनीष फैन भगत सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समारोह में लख्खा सिंह, पंकज चौधरी, सुनील भल्ला, गुरदीप दीप, जोए मलिक, शोभा भगत, प्रमोद कुमार, वकी/विक्की कालिया, भूषण कोहली, शंगारी साहिब और अन्य स्थानीय नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस मौके खास बात यह रही कि पंजाब में पार्टी की शुरुआत के समय जुड़े वर्कर भी उत्साह के साथ पहुंचे। इनमें हसन सोनी, परमजीत पम्मा, डॉ. बीएस आनंद, जौहल ब्रदर, सोनू, पप्पू, सुरिंदर कौर व अन्य मौजूद हुए।






