जालंधर नॉर्थ… आप हलका इंचार्ज वनीत धीर की भाजपा और कांग्रेस में तोड़फोड़

बड़ा सवाल-  भाजपा के वर्कर दिनेश ढल्ल की भाजपा में एंट्री से नाराज या भंडारी की कमांड ढीली हुई

जालंधर (मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब) : जालंधर नॉर्थ हलके में आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस से जुड़े कई लोगों को अपने साथ जोड़कर सियासी हलचल बढ़ा दी है। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक हलका इंचार्ज और मेयर वनीत धीर की गतिविधियों तथा आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा और कांग्रेस से जुड़े लोगों ने ‘आप’ में शामिल होने का ऐलान किया है। इन ज्वाइनिंग को मुख्यमंत्री पंजाब के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण की अगुवाई तथा जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर के दिशा-निर्देशों के तहत हुआ बताया गया है। पार्टी की ओर से इसे जालंधर नॉर्थ में अपने आधार को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया गया है।
अब बड़ा सवाल यह है कि नॉर्थ हलका इंचार्ज मेयर वनीत धीर की अगुवाई में भाजपा से जो लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं, क्या वे दिनेश ढल्ल की भाजपा में एंट्री से नाराज हैं या फिर पूर्व विधायक केडी भंडारी की कमांड ढीली हो गई है।

‘आप’ में शामिल होने वालों में सुशील तिवारी का नाम प्रमुख है। पार्टी के अनुसार वह पिछले 13 वर्षों से आरएसएस से जुड़े रहे हैं और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वह युवा राष्ट्रीय निर्माण वाहिनी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

भाजपा से जुड़े रहे शुभम शर्मा भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। पार्टी की ओर से बताया गया है कि वह भाजपा में वरिष्ठ नेता के तौर पर सक्रिय रहे और जालंधर नॉर्थ के वार्ड नंबर 24 से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

इसी तरह वरुण शर्मा को लंबे समय से भाजपा के मजबूत समर्थक के तौर पर सक्रिय बताया गया है। पार्टी के मुताबिक वह वनीत धीर की गतिविधियों और लोगों से जुड़े कामों से प्रभावित होकर ‘आप’ में आए हैं।

कांग्रेस से जुड़े रिहान खान ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। पार्टी के अनुसार वह कांग्रेस की गतिविधियों में सक्रिय रहे तथा यूथ और एनएसयूआई में जिला स्तर पर जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

इसके अलावा नरेश कुमार, सुखजिंदर सिंह, आशीष शर्मा और मुकेश कुमार के भी आम आदमी पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी गई है। इनमें आशीष शर्मा के बारे में पार्टी ने बताया है कि वह लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं और जालंधर यूथ क्लब के चेयरमैन हैं। मुकेश कुमार को भी लंबे समय से भाजपा से जुड़ा और पार्टी में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभा चुका बताया गया है।

इन ज्वाइनिंग के बाद ‘आप’ ने इसे जालंधर नॉर्थ में पार्टी के विस्तार के तौर पर पेश किया है। वहीं, भाजपा और कांग्रेस से जुड़े लोगों के ‘आप’ में जाने को लेकर हलके की सियासत में चर्चा तेज हो गई है।

spot_img

Hot this week

जालंधर में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, अब तक 17 केस

107 संदिग्ध मामलों की निगरानी, 3 मरीज अस्पतालों में...

रतन दुआ बने बार एसोसिएशन जालंधर के नए प्रधान, थिंद बने सेक्रेटरी

जिला बार एसोसिएशन जालंधर चुनाव परिणाम 2026 11 सितंबर को...

Topics

जालंधर में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, अब तक 17 केस

107 संदिग्ध मामलों की निगरानी, 3 मरीज अस्पतालों में...

रतन दुआ बने बार एसोसिएशन जालंधर के नए प्रधान, थिंद बने सेक्रेटरी

जिला बार एसोसिएशन जालंधर चुनाव परिणाम 2026 11 सितंबर को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img