फिरोजपुर मंडल के इतिहास में एक अनूठी पहल: अमृतसर से पहली बार सेब और लुधियाना से पहली बार आम की लोडिंग

लुधियाना स्टेशन पर अपलोड करने के लिए रखे गए फलों के नग।

लुधियाना : मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार के मार्गदर्शन में फिरोजपुर मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अमृतसर रेलवे स्टेशन से पहली बार सेब तथा लुधियाना रेलवे स्टेशन से पहली बार आम की आउटवर्ड लोडिंग सफलतापूर्वक की है। मंडल के निरंतर प्रयासों एवं व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय के परिणामस्वरूप पेरिशेबल फलों के रेल परिवहन को उल्लेखनीय बढ़ावा मिला है।
19 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 15708 के माध्यम से अमृतसर से कटिहार के लिए 97 बॉक्स सेब भेजे गए, जबकि 18 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 13006 द्वारा लुधियाना से हावड़ा के लिए 101 बॉक्स आम रवाना किए गए। मंडल के इतिहास में यह पहली बार है जब इन दोनों स्टेशनों से इन पेरिशेबल फलों की रेलमार्ग से आउटवर्ड लोडिंग की गई है। रेलमार्ग से इन पेरिशेबल फलों की तेज, सुरक्षित एवं किफायती ढुलाई सुनिश्चित होने से उनकी गुणवत्ता बनी रहती है तथा व्यापारियों और किसानों को लाभ मिलता है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट श्री परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि फिरोजपुर मंडल की विश्वसनीय एवं समयबद्ध माल परिवहन व्यवस्था व्यापारियों को बेहतर सुविधा प्रदान कर रही है। मंडल माल यातायात बढ़ाने तथा पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Hot this week

देश के स्कूलों में शुरू होगी सेक्स एजुकेशन, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की सहमति

पॉक्सो के बढ़ते मामलों के बीच बड़ा कदम नई दिल्ली/जालंधर...

वायरल वीडियो मामले में 6 हुड़दंगियों पर केस दर्ज, विक्की और सुखविंदर गिरफ्तार

जालंधर (जागरूक पंजाब ब्यूरो): शहरी इलाकों में शांति व्यवस्था...

जालंधर में उमस के बीच बूंदाबांदी से मिली राहत, अलर्ट- अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना

सेहत को लेकर बरतें सावधानी जालंधर (जागरूक पंजाब ब्यूरो): जालंधर...

Topics

वायरल वीडियो मामले में 6 हुड़दंगियों पर केस दर्ज, विक्की और सुखविंदर गिरफ्तार

जालंधर (जागरूक पंजाब ब्यूरो): शहरी इलाकों में शांति व्यवस्था...

जालंधर में उमस के बीच बूंदाबांदी से मिली राहत, अलर्ट- अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना

सेहत को लेकर बरतें सावधानी जालंधर (जागरूक पंजाब ब्यूरो): जालंधर...

सावन में फूड पॉइजनिंग का बढ़ा खतरा: उल्टी-दस्त को न लें हल्के में

जालंधर : पवित्र सावन महीने की शुरुआत के साथ...

NEET UG 2026… पंजाब का आर्यन और हरियाणा का पांशुल ऑल इंडिया टॉपर

रिजल्ट घोषित: कट-ऑफ में रिकॉर्ड उछाल जालंधर/नई दिल्ली, 18 जुलाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img