वीडियो देखें- बाबा साहेब की बेअदबी करने वालों पर भड़का नीटू शटरांवाला, बोला- ‘दम है तो सामने आओ, पाड़ के रख देआंगे

जालंधर (मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब) : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की कथित बेअदबी की घटनाओं के विरोध में जालंधर में आयोजित बंद के दौरान नीटू शटरांवाला ने कड़ा रोष जताया। उन्होंने कहा कि पूरे जालंधर शहर ने बंद में साथ देकर बाबा साहेब के प्रति सम्मान और एकजुटता का संदेश दिया है।

नीटू ने कहा कि बाबा साहेब की बेअदबी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार अब तक ऐसा कानून नहीं बना सकी जिससे दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। अमृतसर, फगवाड़ा, फिल्लौर और लुधियाना समेत अलग-अलग स्थानों पर ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन किसी सियासतदान ने गंभीरता से आवाज नहीं उठाई।

उन्होंने सरकार से मांग की कि बाबा साहेब की बेअदबी करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान होना चाहिए। उनके मुताबिक दोषियों को उम्रकैद या फांसी जैसी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे।

बंद के दौरान दिए बयान में नीटू ने कहा कि कुछ लोग कुर्सी और पैसे के लालच में ऐसे मामलों को अलग रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, “जिन्ने मां का दूध पीता है, दम है तो सामने आकर काम करें।” बाबा साहेब की ओर उंगली उठाने वालों को लेकर उन्होंने बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ऐसे लोगों की उंगलियां तक काट देने की बात कही। नीटू ने कहा कि बाबा साहेब के बारे में बुरी सोच रखने वाले लोग ज्यादा समय तक नहीं टिकेंगे। उन्होंने लोगों से बाबा साहेब के सम्मान के लिए एकजुट रहने की अपील की।

spot_img

Hot this week

जालंधर में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, अब तक 17 केस

107 संदिग्ध मामलों की निगरानी, 3 मरीज अस्पतालों में...

रतन दुआ बने बार एसोसिएशन जालंधर के नए प्रधान, थिंद बने सेक्रेटरी

जिला बार एसोसिएशन जालंधर चुनाव परिणाम 2026 11 सितंबर को...

जालंधर नॉर्थ… आप हलका इंचार्ज वनीत धीर की भाजपा और कांग्रेस में तोड़फोड़

बड़ा सवाल-  भाजपा के वर्कर दिनेश ढल्ल की भाजपा...

Topics

जालंधर में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, अब तक 17 केस

107 संदिग्ध मामलों की निगरानी, 3 मरीज अस्पतालों में...

रतन दुआ बने बार एसोसिएशन जालंधर के नए प्रधान, थिंद बने सेक्रेटरी

जिला बार एसोसिएशन जालंधर चुनाव परिणाम 2026 11 सितंबर को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img