पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन: निष्ठावान राजनीतिक सफर का अंत

आज शाम 5 बजे मॉडल हाउस रोड, बस्ती शेख श्मशानघाट में होगा अंतिम संस्कार

जालंधर (मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब) : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भगत चुन्नी लाल का 94 वर्ष की आयु में जालंधर के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से पंजाब के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के पीए कुलदीप ने की है। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय चूनी लाल जी का अंतिम संस्कार वीरवार शाम 5 बजे मॉडल हाउस स्थित श्मशानघाट में किया जाएगा।

भाजपा के प्रति अटूट निष्ठा

दल-बदल के दौर में भी भगत चुन्नी लाल जीवन की अंतिम सांस तक भाजपा के सच्चे सिपाही बने रहे। हालांकि, उनके पुत्र मोहिंदर भगत ने बाद में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया और वर्तमान में पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। पुत्र के राजनीतिक रास्ते बदलने के बावजूद भगत चुन्नी लाल ने हमेशा अपनी विचारधारा और भाजपा के प्रति वफादारी कायम रखी।

शानदार सियासी सफर

1 दिसंबर 1932 को सियालकोट (अब पाकिस्तान) में जन्मे भगत चुन्नी लाल का राजनीतिक जीवन सादगी और जनाधार की मिसाल रहा।

  • 1997: जालंधर साउथ (अब जालंधर वेस्ट) सीट से पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए।

  • 2007 और 2012: उन्होंने दोबारा विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की।

  • 2011: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर चुने गए।

  • 2012–2017: अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे, जिसमें उन्होंने स्थानीय निकाय, चिकित्सा शिक्षा व अनुसंधान तथा श्रम एवं वन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी निभाई। वे विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता भी रहे।

दलित समुदाय (कबीरपंथी समाज) में उनकी गहरी पकड़ और बेदाग छवि के कारण उन्हें पंजाब राजनीति का मजबूत स्तंभ माना जाता था।

spot_img

Hot this week

जालंधर में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, अब तक 17 केस

107 संदिग्ध मामलों की निगरानी, 3 मरीज अस्पतालों में...

रतन दुआ बने बार एसोसिएशन जालंधर के नए प्रधान, थिंद बने सेक्रेटरी

जिला बार एसोसिएशन जालंधर चुनाव परिणाम 2026 11 सितंबर को...

जालंधर नॉर्थ… आप हलका इंचार्ज वनीत धीर की भाजपा और कांग्रेस में तोड़फोड़

बड़ा सवाल-  भाजपा के वर्कर दिनेश ढल्ल की भाजपा...

Topics

जालंधर में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, अब तक 17 केस

107 संदिग्ध मामलों की निगरानी, 3 मरीज अस्पतालों में...

रतन दुआ बने बार एसोसिएशन जालंधर के नए प्रधान, थिंद बने सेक्रेटरी

जिला बार एसोसिएशन जालंधर चुनाव परिणाम 2026 11 सितंबर को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img