नाभा जेल ब्रेक मामले का मुख्य आरोपी और बाद में गैंगस्टर से नेता बने गुरप्रीत सिंह सेखों आम आदमी पार्टी में शामिल

पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने वीडियो शेयर करके सीएम को उनके ही दावों के बलबूते घेरा

चंडीगढ़/फिरोजपुर (जागरूक पंजाब न्यूज नेटवर्क) : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने गुरप्रीत सिंह सेखों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP पर निशाना साधा है। वड़िंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कभी शिरोमणि अकाली दल में गैंगस्टरों को शामिल किए जाने का विरोध किया था, लेकिन अब उनकी सरकार में भी ऐसा ही हो रहा है। वड़िंग ने पोस्ट में कहा कि आम आदमी पार्टी और अकाली दल दोनों पंजाब की राजनीति को गैंगस्टरों के लिए मंच बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब को शांति, रोजगार और विकास की जरूरत है, न कि गैंगस्टर राजनीति की।

जानें कौन है गुरप्रीत सिंह सेखों

गुरप्रीत सिंह सेखों नाभा जेलब्रेक मामले का मुख्य आरोपी और बाद में गैंगस्टर से नेता बना। आज, 6 सितंबर 2026 को औपचारिक रूप से जीरा जिला फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन की है। कार्यक्रम सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में हुआ।  उन्होंने ही सेखों को सिरोपाओ भेंट करके पार्टी जॉइन करवाई। हालांकि चार सितंबर तक सिर्फ उनके AAP में शामिल होने की चर्चाएं थीं, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। अगर यह कहें कि “गैंगस्टर से नेता बने गुरप्रीत सिंह सेखों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी जॉइन की।” गलत नहीं होगा। उधर, वड़िंग की पंजाब सरकार और सीएम भगवंत मान के बारे में प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब गुरप्रीत सिंह सेखों ने रविवार को जीरा में मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। AAP पंजाब ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सेखों और उनके समर्थकों के पार्टी में शामिल होने की पुष्टि की है।

गुरप्रीत सिंह सेखों का नाम नवंबर 2016 में हुए नाभा हाई सिक्योरिटी जेल ब्रेक मामले से प्रमुखता से सामने आया था। कथित तौर पर वे इस मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल रहे और 2017 में गिरफ्तारी हुई थी। बाद में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें रिहा किया गया। दो दिन पहले ही सेखों ने जीरा में राजनीतिक कार्यालय स्थापित किया था और उनके AAP में शामिल होने की संभावना जताई जा रही थी। अब उनके पार्टी में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि के बाद जीरा की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। हालांकि AAP ने अभी तक सेखों को जीरा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

राजा वड़िंग ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब को गैंगस्टर राजनीति के बजाय शांति, रोजगार और विकास की जरूरत है।

spot_img

Hot this week

मां दर्शी जी के आशीर्वाद से अमृतवाणी-संकीर्तन एवं शुभ-प्रवचन 21 और 22 नवंबर को

* संत शिरोमणि स्वामी सत्यानन्द जी महाराज एवं परम...

Topics

सभी राजनीतिक पार्टियां सिख चेहरों को उचित प्रतिनिधित्व दें: सिख तालमेल कमेटी

मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब जालंधर : सिख तालमेल कमेटी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img