अकाली दल के जनरल सेक्रेटरी बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की
जालंधर (जागरूक पंजाब न्यूज नेटवर्क) : अकाली दल के जनरल सेक्रेटरी बिक्रम सिंह मजीठिया ने 6 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल की है, जिसमें किसान नेता प्रदर्शन कर रहे हैं और पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।
- किसान वीडियो में आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ “ट्रॉली चोर, मोटर चोर, तारों चोर और अब कछैहरा चोर” जैसे नारे लगाते दिख रहे हैं। पोस्ट में इसे भगवंत मान सरकार पर राजनीतिक हमला बनाया गया है।
- जिक्रयोग है कि पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा का 1 से 7 सितंबर तक मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर सात दिवसीय पक्का मोर्चा चल रहा है। हालांकि क्लियर नहीं हो पाया कि वीडियो कब का है और कहां का है।
- इस मोर्चे में किसानों की कई मांगें हैं, जिनमें एमएसपी, गन्ने का भाव बढ़ाकर ₹500 प्रति क्विंटल करना, ग्रामीण मजदूरों के लिए पेंशन, कर्ज माफी आदि शामिल हैं।
- जून 2026 में फरीदकोट के पखी कलां क्षेत्र के किसानों ने मोटर चोरी से परेशान होकर चोरों से ही चोरी रोकने की अपील वाला पोस्टर लगाया था।नोट : पूरी खबर बिक्रम सिंह मजीठिया की वायरल पोस्ट के आधार पर बनाई गई है।






