दो महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की पंजाब प्रेस क्लब ने की कड़ी निंदा

जालंधर (मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब) : पंजाब प्रेस क्लब की गवर्निंग काउंसिल ने दिल्ली में दो महिला पत्रकारों शाहीन खान और नफीसा खान के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा कथित तौर पर की गई मारपीट और दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की है।

प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, दोनों पत्रकार दिल्ली के साकेत क्षेत्र में एक सरकारी कार्यक्रम की कवरेज कर रही थीं और उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछने का प्रयास किया। पत्रकारों का आरोप है कि इसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया और साकेत थाने में उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर उनके धर्म के बारे में पूछताछ करने और मुस्लिम होने के कारण कथित रूप से दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है।

पंजाब प्रेस क्लब ने कहा कि पत्रकार का काम सवाल पूछना, सच्चाई सामने लाना और जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाना है। सवाल पूछना कोई अपराध नहीं है। धर्म, जाति, लिंग या विचारधारा के आधार पर पत्रकारों के साथ भेदभाव या हिंसक व्यवहार लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

क्लब ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। दोष साबित होने पर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी व विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है।

क्लब ने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है तथा कहा है कि दोनों पत्रकारों को महत्वपूर्ण रूट पर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कारणों के चलते थाने लाया गया था। ऐसे में सच्चाई सामने लाने के लिए स्वतंत्र जांच जरूरी है।

पंजाब प्रेस क्लब के प्रधान जसप्रीत सिंह सैनी, महासचिव पुनीत सहगल सहित गवर्निंग काउंसिल के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों को बिना डर, दबाव या भेदभाव के अपना पेशेवर दायित्व निभाने के लिए सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए।

spot_img

Hot this week

जालंधर में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, अब तक 17 केस

107 संदिग्ध मामलों की निगरानी, 3 मरीज अस्पतालों में...

रतन दुआ बने बार एसोसिएशन जालंधर के नए प्रधान, थिंद बने सेक्रेटरी

जिला बार एसोसिएशन जालंधर चुनाव परिणाम 2026 11 सितंबर को...

जालंधर नॉर्थ… आप हलका इंचार्ज वनीत धीर की भाजपा और कांग्रेस में तोड़फोड़

बड़ा सवाल-  भाजपा के वर्कर दिनेश ढल्ल की भाजपा...

Topics

जालंधर में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, अब तक 17 केस

107 संदिग्ध मामलों की निगरानी, 3 मरीज अस्पतालों में...

रतन दुआ बने बार एसोसिएशन जालंधर के नए प्रधान, थिंद बने सेक्रेटरी

जिला बार एसोसिएशन जालंधर चुनाव परिणाम 2026 11 सितंबर को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img