जन्माष्टमी पर मंदिरों में केक काटने की परंपरा बंद हो, श्री हिंदू तख्त काली माता मंदिर पटियाला के सेवादारों ने दी चेतावनी

कहा- हिंदू ही मर्यादा का उल्लंघन कर रहे, दुख होता है न मानने वाले हिंदुओं के खिलाफ पर्चा करवाकर

पटियाला (जागरूक पंजाब ब्यूरो) :
श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अखिल भारतीय जागरण सुधार मंडल और श्री हिंदू तख्त काली माता मंदिर, पटियाला (पंजाब) की ओर से श्रद्धालुओं से धार्मिक मर्यादा और सनातन परंपराओं का पालन करने की अपील की गई है। संगठन की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का पावन पर्व है, इसलिए मंदिरों में इसे जन्मदिन की पार्टी की तरह मनाने के बजाय धार्मिक विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मनाया जाना चाहिए।

जारी अपील में विशेष रूप से मंदिरों में केक काटने की परंपरा बंद करने का आह्वान किया गया है। संदेश में कहा गया है कि भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर भजन, कीर्तन, धार्मिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण के माध्यम से उत्सव मनाया जाए तथा अपनी संस्कृति, परंपरा और आस्था का सम्मान किया जाए।

श्री हिंदू तख्त काली माता मंदिर पटियाला के सेवादारों की ओर से केक काटने वालों को चेतावनी भी दी गई है कि मंदिरों में जन्माष्टमी के अवसर पर केक काटने की रस्म को बढ़ावा न दिया जाए। उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा और हिंदू धर्म की मर्यादा को बनाए रखना सभी श्रद्धालुओं की जिम्मेदारी है।

क्या है अपील?

  • मंदिरों में केक काटने की परंपरा को बंद किया जाए।
  • भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव भजन, कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाए।
  • श्री कृष्ण को माखन सहित पारंपरिक प्रसाद का भोग लगाया जाए।
  • सनातन संस्कृति, परंपरा और आस्था का सम्मान किया जाए।

इस संबंध में पंजाब प्रधान काला माता मंदिर, पटियाला जगदीप शर्मा ने कहा कि हम अभी प्रेमपूर्वक अपील कर रहे हैं। यदि लोग न माने तो सख्ती करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारे हिंदू भाई ही सनातन का मजाक उड़ा रहे हैं। दुख की बात है कि हिंदू के खिलाफ ही हमें पर्चा करवाना पड़ रहा है। उन्होंने अपील की कि जन्माष्टमी को धार्मिक आस्था और परंपराओं की गरिमा के साथ मनाएं तथा मंदिरों को जन्मदिन की पार्टी जैसा स्वरूप न दें।

spot_img

Hot this week

जालंधर में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, अब तक 17 केस

107 संदिग्ध मामलों की निगरानी, 3 मरीज अस्पतालों में...

रतन दुआ बने बार एसोसिएशन जालंधर के नए प्रधान, थिंद बने सेक्रेटरी

जिला बार एसोसिएशन जालंधर चुनाव परिणाम 2026 11 सितंबर को...

जालंधर नॉर्थ… आप हलका इंचार्ज वनीत धीर की भाजपा और कांग्रेस में तोड़फोड़

बड़ा सवाल-  भाजपा के वर्कर दिनेश ढल्ल की भाजपा...

Topics

जालंधर में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, अब तक 17 केस

107 संदिग्ध मामलों की निगरानी, 3 मरीज अस्पतालों में...

रतन दुआ बने बार एसोसिएशन जालंधर के नए प्रधान, थिंद बने सेक्रेटरी

जिला बार एसोसिएशन जालंधर चुनाव परिणाम 2026 11 सितंबर को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img