सुदामा विहार में प्रवासी ने फंदा लगाकर जान दी, पेड़ से लटकता मिला शव
जालंधर (जागरूक पंजाब) : सुदामा विहार में 45 साल के एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली। मृतक मूल रूप से
उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। उसने पेड़ के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी तो थाना-7 के एसएचओ समेत पुलिस मुलाजिम मौके पर पहुंच गए। वहां शव की जांच की तो पता लगा कि मृतक की पहचान खरैती लाल पुत्र छेदन निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दूसरी तरफ मृतक के परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं, लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या मानकर विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। भतीजे राकेश कुमार ने बताया कि खरैती लाल अकेला ही रहता था। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और कोई बच्चा नहीं है। चाचा अकेला ही रहता था और कभी कभार ही उन्हें मिलता था। चाचा लेबर का काम करता था और किराये के मकान में रहता था।





