10 एग्जीक्यूटिव मेंबर पहली बार चुने जाएंगे
जालंधर (मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब) : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (DBA) जालंधर के चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रधान पद के लिए रतन दुआ और तरसेम सिंह टांक आमने-सामने हैं। सात प्रमुख पदों के साथ इस बार एग्जीक्यूटिव मेंबर के पदों को लेकर भी मुकाबला खासा महत्वपूर्ण है। पहली बार एग्जीक्यूटिव मेंबर्स की संख्या 7 से बढ़ाकर 10 की गई है और इनमें महिलाओं के लिए तीन सीटें आरक्षित की गई हैं।
11 सितंबर को होने वाली वोटिंग से पहले नामांकन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 2 और 3 सितंबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पेपर सुपरिंटेंडेंट के कार्यालय से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लिए जा सकेंगे। 5 सितंबर को दोपहर 1 से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि इसी दिन दोपहर 2 से 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
इस चुनाव में सबसे बड़ा बदलाव एग्जीक्यूटिव मेंबर्स को लेकर है। पहले सात एग्जीक्यूटिव सदस्य चुने जाते थे, जबकि इस बार संख्या बढ़ाकर 10 कर दी गई है। इनमें महिला वकीलों के लिए तीन सीटें आरक्षित रखी गई हैं।
चुनाव व्यवस्था के मुताबिक यदि सामान्य तौर पर चुने जाने वाले पहले 10 एग्जीक्यूटिव सदस्यों में तीन महिला उम्मीदवार शामिल नहीं होतीं, तो सबसे अधिक वोट हासिल करने वाली तीन महिला उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा। वहीं यदि पहले 10 में ही तीन से अधिक महिलाएं निर्वाचित हो जाती हैं तो सभी निर्वाचित महिलाएं एग्जीक्यूटिव मेंबर मानी जाएंगी।
कचहरी से सड़कों तक चुनावी माहौल
नामांकन शुरू होने से पहले ही उम्मीदवारों के समर्थकों ने प्रचार तेज कर दिया है। कचहरी परिसर के अलावा आसपास की सड़कों पर भी विभिन्न उम्मीदवारों के बैनर और पोस्टर नजर आने लगे हैं। समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वकीलों से संपर्क कर रहे हैं। ऐसे में मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ चुनावी माहौल और गर्म होने की संभावना है।
किस पद पर कौन उम्मीदवार
प्रधान
- रतन दुआ
- तरसेम सिंह टांक
सेक्रेटरी
- राकेश धीर
- अमरिंदर सिंह थिंद
सीनियर वाइस प्रधान
- कुणाल गोयल
- सन्नी कुमार
जूनियर वाइस प्रधान
- प्रदीप कुमार शर्मा
- रोबिन सेठी
- हरमनप्रीत सिंह जोहल
वाइस प्रधान (विमन रिजर्व)
- छाया खुल्लर
- सुदेश कुमारी
जॉइंट सेक्रेटरी
- धीरज भगत
- कृष्ण कुमार शर्मा
असिस्टेंट सेक्रेटरी (विमन)
- रबीना सेठी
- मधु बाला शर्मा
एग्जीक्यूटिव मेंबर्स
- एरिक कुमार
- मोहित
- रोहन कांत
- अपूर्वा बख्शी
- तेजिंदर सिंह
- बलविंदर कौर
- नवनीत कौर
- मानवी उप्पल
- रोहित मसीह
- अश्वनी दादरा
- अनु सोढी
नामांकन फीस भी जान लें
प्रधान पद के लिए नामांकन फीस 15,000 रुपये, सीनियर उप प्रधान और सेक्रेटरी के लिए 10,000-10,000 रुपये, उप प्रधान (विमन) के लिए 10,000 रुपये, जूनियर वाइस प्रेजीडेंट और जॉइंट सेक्रेटरी के लिए 4,000-4,000 रुपये, असिस्टेंट सेक्रेटरी (विमन) के लिए 4,000 रुपये, जबकि एग्जीक्यूटिव मेंबर (मैन और विमन) के लिए 2,000 रुपये फीस निर्धारित की गई है।
11 सितंबर को मतदान
DBA चुनाव के लिए मतदान 11 सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होना है। कुल 3281 वकील अपने मतदान के हक का इस्तेमाल कर सकेंगे।
ये हैं एडवोकेट-कम-रिटर्निंग अफसर
चुनाव प्रक्रिया के लिए एडवोकेट-कम-रिटर्निंग अफसरों में बलविंदर जीत सिंह लक्की, संजीव बांसल, सतनाम सिंह हुंदल, राजीव कोहली, तेजिंदर धालीवाल, ओपी कंगनीवाल, मधु रचना और गुरबचन सिंह गगनेजा के नाम दिए गए हैं।
मतदाताओं के लिए जरूरी तारीखें
- 2 सितंबर: नामांकन शुरू
- 3 सितंबर: नामांकन का अंतिम दिन
- 5 सितंबर: नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी
- 11 सितंबर: मतदान
- मतदान समय: सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक
इस चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों और एग्जीक्यूटिव सदस्यों की बढ़ी संख्या के कारण इस बार का चुनाव DBA के पिछले चुनावों की तुलना में अलग स्वरूप में नजर आ रहा है। वर्ष 2025 के DBA चुनाव में सात एग्जीक्यूटिव सदस्य चुने गए थे, जबकि इस बार 10 सदस्य चुने जाने हैं।






