जिमखाना चुनाव… 10ः30 बजे 33 डिग्री तापमान और 500 से ज्यादा मतदान हुआ

अचीवर्स और प्रोग्रेसिव के प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, परिवार भी वोट मांगते दिखे; सुबह से क्लब के बाहर बना चुनावी माहौल

जालंधर (मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब) : जिमखाना क्लब चुनाव को लेकर रविवार सुबह से ही क्लब परिसर में खासा उत्साह देखने को मिला। 33 डिग्री तापमान और उमस भरी गर्मी के बावजूद अचीवर्स और प्रोग्रेसिव ग्रुप के सभी कैंडिडेट्स ने अपने-अपने पक्ष में वोट जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। सुबह से ही क्लब के अंदर और बाहर चुनावी रौनक नजर आई। समर्थक बैनर और तख्तियां लेकर खड़े रहे, जबकि कई परिवार भी अपने प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगते दिखाई दिए।

गोल्डी ने संजीव शर्मा के साथ संभाली कमान

अपना पद जीतने के बाद जॉइंट सेक्रेटरी बने हरप्रीत सिंह गोल्डी। साथ हैं उनके समर्थक जी जान से अपने ग्रुप का प्रचार करने वाले संजीव शर्मा।

अचीवर्स ग्रुप से जॉइंट सेक्रेटरी बने हरप्रीत सिंह गोल्डी ने अपने अटूट समर्थक संजीव शर्मा के साथ ग्रुप के कैंडिडेट्स के लिए कमान संभाली। गर्मी और उमस की परवाह किए बिना दोनों लगातार मेंबर्स से संपर्क करते और अपने ग्रुप के प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाते नजर आए।

मेंबर संजीव शर्मा ने कहा कि चुनाव में जो भी जीते, उसे क्लब की भलाई के लिए काम करना चाहिए। सभी को एकजुटता के साथ आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेंबर्स को क्लब की भलाई और क्लब के जरूरी कामों को करने में सक्षम कैंडिडेट्स को ही वोट देना चाहिए।

एक-एक वोट के लिए प्रयास… जुबिन शंगारी के चेहरे पर चमक बरकरार

एक-एक वोट के लिए भरपूर प्रयास, आज नतीजे का दिन… वोट डालने के बाद विक्ट्री साइन बनाते हुए सीरियल नंबर 5 जुबिन शंगारी।

अचीवर्स ग्रुप की तरफ से चुनाव मैदान में एग्जीक्यूटिव पद के दावेदार जुबिन शंगारी के चेहरे पर तपती धूप के बीच भी रौनक बरकरार रही। बोले- क्लब मेरा परिवार है और इसके सदस्य मेरे घर के मेंबर हैं। कोई भी हारे या जीते, क्लब की बेहतरी के लिए काम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे तो वैसे ही सबसे छोटे हैं। क्लब का हर कैंडिडेट उनसे बड़ी उम्र का है। उन्हें तो सबका मार्गदर्शन चाहिए और अपने विजन के साथ वे आगे बढ़ते रहेंगे।

शालिनी कालड़ा के समर्थन में अक्षय कालड़ा भी सक्रिय

सीरियल नंबर 13 शालिनी कालड़ा के समर्थन में उनके पति अक्षय कालड़ा के साथ सुमित शर्मा, संजय गोयल, अमित सिक्का, पवन आनंद व अन्य।

वहीं, शालिनी कालड़ा के पति अक्षय कालड़ा भी समर्थकों के साथ चुनावी मैदान में सक्रिय नजर आए। समर्थकों के साथ जीत का निशान बनाते हुए उन्होंने कहा कि उनका मोटिव सिर्फ क्लब की भलाई के लिए काम करना है।

गर्मी-उमस के बावजूद समर्थकों का जोश बरकरार, स्टाफ ने निभाई जिम्मेदारी

चुनाव ड्यूटी के दौरान अजय कुमार लेक्चर जीपीसी जालंधर, महेंद्र पाल सिंह टीचर, निशा टीचर, नरेश कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर सरकारी कॉलेज बूटा मंडी।

सुबह से ही क्लब के आसपास समर्थकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। तेज गर्मी और उमस के बावजूद कैंडिडेट्स लगातार मेंबर्स से संपर्क करते रहे। दोनों ग्रुपों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे रहे। क्लब पहुंचने वाले मेंबर्स के बीच भी चुनाव को लेकर चर्चाएं होती रहीं। वहीं दूसरी तरफ चुनाव को सिरे चढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से लगाई गई टीम के सदस्य पूरी तन्मयता से अपना काम करते दिखे।

स्काई लार्क चौक से जिमखाना रोड बंद

चुनाव के मद्देनजर स्काई लार्क चौक से जिमखाना रोड बंद की गई। इसके चलते पब्लिक को सिंगल लेन से ही गुरु नानक मिशन चौक की तरफ जाना पड़ा। सड़क पर चुनावी गतिविधियों के कारण सुबह से ही इलाके में अलग तरह की रौनक बनी रही। गर्मी, उमस और लगातार बढ़ती चुनावी सरगर्मी के बीच जिमखाना क्लब का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया। कैंडिडेट्स से लेकर समर्थकों तक हर कोई अपने-अपने ग्रुप की जीत के लिए अंतिम समय तक जोर लगाता दिखाई दिया।

spot_img

Hot this week

जालंधर में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, अब तक 17 केस

107 संदिग्ध मामलों की निगरानी, 3 मरीज अस्पतालों में...

रतन दुआ बने बार एसोसिएशन जालंधर के नए प्रधान, थिंद बने सेक्रेटरी

जिला बार एसोसिएशन जालंधर चुनाव परिणाम 2026 11 सितंबर को...

जालंधर नॉर्थ… आप हलका इंचार्ज वनीत धीर की भाजपा और कांग्रेस में तोड़फोड़

बड़ा सवाल-  भाजपा के वर्कर दिनेश ढल्ल की भाजपा...

Topics

जालंधर में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, अब तक 17 केस

107 संदिग्ध मामलों की निगरानी, 3 मरीज अस्पतालों में...

रतन दुआ बने बार एसोसिएशन जालंधर के नए प्रधान, थिंद बने सेक्रेटरी

जिला बार एसोसिएशन जालंधर चुनाव परिणाम 2026 11 सितंबर को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img