युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दी, परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

जालंधर। गांव जंडू सिंघा में एक युवक ने सोमवार सुबह घर के पीछे पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव जंडू सिंघा निवासी तरसेम सिंह के बेटे दविंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
परिवार के अनुसार, 18 अगस्त को गांव के ही रहने वाले और सीआईए स्टाफ में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात नवजोत सिंह दविंदर सिंह के घर आए थे। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान दविंदर के साथ मारपीट की गई और उसे पुलिस से उठवा ले जाने की धमकी भी दी गई।
परिवार का कहना है कि इस घटना के बाद से दविंदर सिंह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। करीब दो दिन पहले भी उसने आत्महत्या का प्रयास किया था और अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो बनाया था। हालांकि, उस समय परिवार वालों ने उसे समझाकर ऐसा कदम उठाने से रोक लिया था लेकिन सोमवार सुबह दविंदर सिंह का शव घर के पीछे पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के मुताबिक, दविंदर सिंह द्वारा लिखा गया एक कथित नोट भी मिला है। परिवार का दावा है कि इसमें उसने अपनी मौत के लिए CIA स्टाफ के SI नवजोत सिंह, जसकरण सिंह और तनवीर कौर को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों और कथित सुसाइड नोट की सत्यता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

spot_img

Hot this week

अब की बारी… जुबिन शंगारी, याद रखें सीरियल नंबर 5

क्लब के सीनियर्स की ओर से संदेश- अनुभव, ऊर्जा...

रात 11ः30 लाइव… जिमखाना क्लब मेरा घर और मेंबर्स पारिवारिक सदस्य : जुबिन शंगारी

अचीवर्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव मेंबर उम्मीदवार जुबिन शंगारी ने...

कर्मचारियों पर सख्ती से घिरी मान सरकार, विपक्ष ने पूछा- हक मांगने वालों को नोटिस क्यों?

सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का गुस्सा बना सियासी मुद्दा;...

कार्रवाई के पत्र पर मुलाजिमों की दो टूक- 29 को सूबे की मीटिंग में सीएम को देंगे जवाब

सूबा प्रधान सुखजीत सिंह बोले- सूचियां जितनी मर्जी बनती...

Topics

अब की बारी… जुबिन शंगारी, याद रखें सीरियल नंबर 5

क्लब के सीनियर्स की ओर से संदेश- अनुभव, ऊर्जा...

रात 11ः30 लाइव… जिमखाना क्लब मेरा घर और मेंबर्स पारिवारिक सदस्य : जुबिन शंगारी

अचीवर्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव मेंबर उम्मीदवार जुबिन शंगारी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img