जागरूक पंजाब, जालधर
सर्ब धर्म वेलफेयर सेवा सोसाइटी, लम्मा पिंड जालंधर की तरफ से इलाके की धार्मिक जत्थेबंदियों की एक अहम मीटिंग मोहल्ला न्यू बिने नगर में सोसाइटी के प्रधान जत्थेदार रणजीत सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में साहिब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और श्री गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज 15 भक्तों की पवित्र गुरबाणी को समर्पित 15वां महान कीर्तन दरबार हर साल की तरह लम्मा पिंड जंडू सिंघा रोड पर हरदीप नगर के पास कराया जाएगा। समागम 15 और 16 नवंबर को दो दिनों के गुरमत समागम होंगे। इसमें पंथ के प्रसिद्ध विद्वान और कथावाचक भाई पिंदरपाल सिंह जी और भाई सुखदेव सिंह जी डल्ला समेत कीर्तन जत्थे भाई जगरूप सिंह जी, भाई जरनैल सिंह जी कहाड़का, भाई शुभदीप सिंह जी तीनों जत्थे हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, भाई मनजिंदर सिंह जी रायपुर रसूलपुर वाले, जंगोली वाला कवीशरी से रूबरू होंगे।






