जालंधर में किंगडम कंसल्टेंट’ इमिग्रेशन वीजा दफ्तर के बाहर किसानों का धरना, लाखों की ठगी का आरोप

कनाडा वीजा रिफ्यूज होने के बाद पैसे वापस न मिलने का दावा, पीड़ितों ने दी सड़क जाम करने की चेतावनी

जालंधर (जागरूक पंजाब) : सतनाम नगर स्थित ‘किंगडम कंसल्टेंट’ इमिग्रेशन दफ्तर के बाहर भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेतृत्व में किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। पीड़ितों का आरोप है कि सोशल मीडिया पर आकर्षक विज्ञापन दिखाकर कनाडा वीजा लगवाने के नाम पर उनसे लाखों रुपये लिए गए, लेकिन वीजा रिफ्यूज होने के कई महीने बाद भी कथित तौर पर रकम वापस नहीं की गई।

पीड़ित जगमेल सिंह ने बताया कि करीब 11 महीने पहले उन्होंने अपनी बेटी का कनाडा वीजा लगवाने के लिए दफ्तर से संपर्क किया था। उनके अनुसार, स्टाफ ने दो महीने में वीजा लगवाने का भरोसा दिया था, जिसके एवज में उन्होंने कुल 5.12 लाख रुपये दिए। इनमें से 4.22 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए थे, जिसका रिकॉर्ड उनके पास मौजूद है।

जगमेल सिंह के मुताबिक, करीब आठ महीने बीतने के बाद भी वीजा नहीं आया तो एजेंसी के कर्मचारियों ने कथित तौर पर टालमटोल शुरू कर दी। पैसे वापस न मिलने से परेशान किसानों ने दफ्तर के बाहर पक्का मोर्चा लगा दिया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी रकम वापस नहीं की गई तो वे मुख्य सड़क जाम करने के लिए मजबूर होंगे।

spot_img

Hot this week

मां दर्शी जी के आशीर्वाद से अमृतवाणी-संकीर्तन एवं शुभ-प्रवचन 21 और 22 नवंबर को

* संत शिरोमणि स्वामी सत्यानन्द जी महाराज एवं परम...

Topics

सभी राजनीतिक पार्टियां सिख चेहरों को उचित प्रतिनिधित्व दें: सिख तालमेल कमेटी

मनदीप शर्मा, जागरूक पंजाब जालंधर : सिख तालमेल कमेटी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img