केबल दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी ने ही किया हाथ साफ, 20 हजार की नकदी, कैमरे व गैस सिलेंडर लेकर फरार

सिलेंडर चुरा कर ले जाता हुआ आरोपी।

जालंधर (जागरूक पंजाब) : मकसूदां के नंदनपुर रोड स्थित एक केबल टीवी दफ्तर में काम करने वाले प्रवासी कर्मचारी द्वारा ही चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी रात के अंधेरे में दफ्तर से 20 हजार रुपये कैश, दो कैमरे, एक गैस सिलेंडर और अन्य जरूरी सामान लेकर फरार हो गया। चोरी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित ने थाना डिवीजन नंबर 1 और पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में शुक्रवार को जानकारी देते हुए 44, नेशनल पार्क (मकसूदां) के रहने वाले उमेश बत्रा ने बताया कि नंदनपुर रोड (जॉनी चक्की के सामने) उनका केबल टीवी और इंटरनेट का ऑफिस है। उनके पास यूपी के जिला उन्नाव (गांव कान्हू) के रहने वाले दो सगे भाई अमरजीत सिंह और शैलेंद्र सिंह काम करते थे। मुख्य आरोपी अमरजीत दफ्तर के ऊपर बने कमरे में ही रहता था।
उमेश बत्रा ने बताया कि 3 अगस्त की रात करीब 12 बजे अमरजीत ने ऑफिस में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में वह गैस सिलेंडर पैदल ले जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। इसके बाद अशोक नगर रोड पर वह किसी अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। पीड़ित उमेश बत्रा ने पुलिस कमिश्नर जालंधर से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए।

spot_img

Hot this week

अब की बारी… जुबिन शंगारी, याद रखें सीरियल नंबर 5

क्लब के सीनियर्स की ओर से संदेश- अनुभव, ऊर्जा...

रात 11ः30 लाइव… जिमखाना क्लब मेरा घर और मेंबर्स पारिवारिक सदस्य : जुबिन शंगारी

अचीवर्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव मेंबर उम्मीदवार जुबिन शंगारी ने...

कर्मचारियों पर सख्ती से घिरी मान सरकार, विपक्ष ने पूछा- हक मांगने वालों को नोटिस क्यों?

सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का गुस्सा बना सियासी मुद्दा;...

कार्रवाई के पत्र पर मुलाजिमों की दो टूक- 29 को सूबे की मीटिंग में सीएम को देंगे जवाब

सूबा प्रधान सुखजीत सिंह बोले- सूचियां जितनी मर्जी बनती...

Topics

अब की बारी… जुबिन शंगारी, याद रखें सीरियल नंबर 5

क्लब के सीनियर्स की ओर से संदेश- अनुभव, ऊर्जा...

रात 11ः30 लाइव… जिमखाना क्लब मेरा घर और मेंबर्स पारिवारिक सदस्य : जुबिन शंगारी

अचीवर्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव मेंबर उम्मीदवार जुबिन शंगारी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img